शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला

मुम्बई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुला। सप्ताह के तीसरे ही कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के व्यापारिक देशों पर टैरिफ लगाने की समयसीमा करीब आने के कारण बाजार में व्याप्त संशय को देखते हुए आई है। ट्रंप के रुख के कारण दुनिया भर में टैरिफ वार की आशंका के साथ ही मंदी आने का खतरा मंडरा रहा है। इससे दिग्गज आईटी स्टॉक्स नीचे आये हैं। दिन की शुरुआत में 30 शेयरों पर अधारित बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ ही 74,103.83 पर खुला। वहीं गत दिवस ये 74,227.08 पर बंद हुआ था। सुबह सेंसेक्स में 268.34 अंक करीब 0.36 फीसदी की गिरावट थी और ये 73,958.74 पर खुला।

वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट पर खुला। यह गिरावट के साथ 22,460.30 अंक पर खुला। वहीं गत दिवसये 22,535.85 पर बंद हुआ था। सुबह निफ़्टी 107.70 अंक करीब 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ ही 22,428.15 पर था।

इसी बीच आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नीतिगत दर रीपो रेट को 0.25 फीसदी से कम करते हुए घटाकर 6.0 फीसदी करने की घोषणा की हालांकि इससे भी बाजार की गिरावट नहीं रुकी। आरबीआई ने अपनी पिछली बैठक में रेपो रेट को 25 आधार अंक कम करते हुए 6.25 फीसदी कर दिया था।

दूसरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इससे अमेरिका और चीन के बीच चल रहा व्यापार विवाद और बढ़ना तय है। 

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय शेयर बाजारों से बिकवाली लगातार जारी है। विदेशी निवेशकों ने गत दिवस 4,994.24 करोड़ रुपये मूल्य के भारतीय शेयर बेचे पर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,097.24 करोड़ रुपये के मूल्य खरीदे।अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में मंगलवार को गिरावट आई। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स 1.2 फीसदी गिरे। नैस्डैक-100 फ्यूचर्स 1.8 फीसदी और एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 1.5 फीसदी की कमी आई। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट बेंचमार्क्स गिरावट पर बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही। जापान का के अलावा दक्षिण कोरिया का बाजार भी नीचे आया। 

09 अप्रैल 2025